ट्रॉफी जीतने के लिए RCB ने फिर बनाई धांसू टीम! करोड़ों खर्च कर लिए कई मैच विनर, चेक करें पूरी लिस्ट
WPL 2026 Auction, RCB Team: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने WPL 2026 मेगा-ऑक्शन से पहले अपनी कोर टीम को बनाए रखा है। वह पिछले प्रदर्शनों को इस बार फिर से दोहराना चाहेंगे। स्मृति मंधाना की कप्तानी में एक बार फिर चैंपियनशिप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान स्मृति मंधाना, दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष और युवा स्पिन सनसनी श्रेयंका पाटिल को आरसीबी ने पहले से ही रिटेन किया था।
स्मृति मंधाना फिर करेंगी टीम की कप्तानी (WPL 2026 Auction, RCB Team)
स्मृति मंधाना फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी मैच विनर बनी हुई हैं। उन्हें रिटेन करने का फैसला टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देने का काम करेगी। एलिस पेरी अपने विदेशी अनुभव और बेहतरीन ऑलराउंड संतुलन के साथ टीम को मजबूती देती हैं। वहीं, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई लाती हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा टीम कुछ और मैच विनर की एंट्री हुई है।

आरसीबी के पास बचा था इतना पैसा
इन रिटेंशन के बाद RCB 6.15 करोड़ के शेष पर्स के साथ नीलामी में उतरी है और उसने एक 'राइट-टू-मैच' (RTM) कार्ड को भी अपने पास सुरक्षित रखा है। इस सीमित पर्स और एक RTM कार्ड के साथ, RCB को अपनी टीम को मजबूत करने के लिए बड़े निर्णय लेने पड़े। टीम का मुख्य ध्यान गेंदबाजी में संतुलन बनाने का रहा है। नीलामी में RCB ने अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंडर विकल्पों को मजबूत किया है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़)
एलिस पेरी (₹2 करोड़)
ऋचा घोष (₹2.75 करोड़)
श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख)
नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी
जॉर्जिया वॉल (₹60 लाख)
नादिन डी क्लर्क (₹65 लाख)
राधा यादव (₹65 लाख)
लॉरेन बेल (₹90 लाख)
लिंसे स्मिथ (₹30 लाख)
प्रेरणा रावत (₹10 लाख)












Click it and Unblock the Notifications