WPL Final: दिल्ली या मुंबई फाइनल मुकाबले में आखिर किसकी होगी जीत? जानें किसका पलड़ा भारी
WPL 2025 Final DEL-W vs MUM-W: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ने को तैयार है। ग्रुप स्टेज के अंत में अंक तालिका में टॉप पर रहने के बाद मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला। उन्होंने खेले गए आठ मैचों में से पांच में जीत दर्ज की और तीन में हार का सामना किया।
दिल्ली-मुंबई के बीच होगा फाइनल (WPL 2025 Final DEL-W vs MUM-W)
इस बीच मुंबई जीत और हार के समान संख्या के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, उनका नेट रन-रेट (NRR) दिल्ली के +0.396 की तुलना में +0.192 था। मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने गुजरात को 166 रनों पर आउट करने से पहले अपने 20 ओवरों में 213/4 रन बनाए। फाइनलिस्ट इस सीजन में पहले ही दो बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें दिल्ली ने दोनों में जीत हासिल की है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
कैपिटल्स ने वडोदरा में पहला मुकाबला दो विकेट से और बेंगलुरु में दूसरा मुकाबला नौ विकेट से जीता था। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 197 रहा है। तीनों ही मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। टूर्नामेंट में टीमें पहले बल्लेबाजी करने से कतराती रही हैं, लेकिन बोर्ड पर रन बनाना हाई-प्रेशर मैच में एक अच्छी चाल हो सकती है।
जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। लेकिन ओवर ऑल दिल्ली का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें आपस में अब 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें से चार बार दिल्ली ने बाजी मारी है।
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेट कीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टाइटस साधु, मिन्नू मणि।
मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।












Click it and Unblock the Notifications