WPL Prize Money: WPL का खिताब जीतने के साथ ही मालामाल हुईं RCB, दिल्ली पर भी बरसा पैसा
WPL Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 मार्च यानी कि रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की।
आरसीबी ने जीता ट्रॉफी
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कभी भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं रही थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

जीतने वाली टीम को मिले इतने करोड़
इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पर पैसों की बारिश भी देखने को मिली। महिला प्रीमियर लीग 2024 में विजेता टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को ट्रॉफी जीतने के इनाम के तौर पर 6 करोड रुपये की राशि मिलेगी। वहीं उपविजेता दिल्ली की टीम को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईपीएल के मुकाबले विमेंस प्रीमियर लीग के नाम राशि बेहद कम होती है लेकिन यह पीएसएल से अधिक होती है।
आईपीएल विजेता को मिलता है इतना पैसा
पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 करोड रुपये प्राइस मनी के रूप में मिले थे। वही उपविजेता गुजरात टाइटंस को 12 करोड़ 50 लाख रुपये दिए गए थे। अगर पाकिस्तान सुपर लीग की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग जीतने वाली टीम को 120 मिलयन पाकिस्तानी रुपये यानी भारतीय राशि के अनुसार 3.50 करोड रुपये दिए जाते हैं। यानी यह महिला प्रीमियर लीग में मिलने वाली ईनामी राशि का भी आधा है।
दिल्ली ने किया निराश
बता दें कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने ट्राफी जीत कर इतिहास रचने का कारनामा किया है। आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। दिल्ली कैपिटल ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पर जगह बनाई थी। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह खत्म की थी। लेकिन वह एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई।












Click it and Unblock the Notifications