WPL 2024: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को दिलाई जीत, जानिए कौन हैं दिल्ली का दिल तोड़ने वाली संजीवन संजना

WPL 2024, Sajeevan Sajana: महिला प्रीमियर लीग का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया गया। पिछले सीजन की फाइनल में भिड़ने वाली दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच जीत के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली।

आखिरी गेंद पर मिली जीत

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी गेंद पर इस मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रनों की जरूरत थी और ऐसे में मुंबई इंडियंस की 29 साल की संजीवन संजना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। उनकी इस पारी की सराहना जमकर की जा रही है।

WPL 2024 1

कौन हैं संजीवन संजना

दिल्ली का दिल तोड़ने वाली संजीवन संजना का जन्म 4 जनवरी 1995 में केरल में हुआ था। संजीवन संजना के पिता घर का गुजारा करने के लिए एक रिक्शा चलाते थे। इसके बावजूद भी उन्होंने संजना को क्रिकेटर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संजना को आगे बढ़ाने में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। संजना ने साउथ जोन केरल और भारतीय ए टीम के लिए भी खेलने का काम किया है।

मुंबई ने दिए इतने पैसे

मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल ऑक्शन में 15 लाख देकर संजीवन संजना को अपने साथ जोड़ा था। संजना का बेस प्राइस 10 लाख का था। मुंबई की टीम ने बोली लगाते हुए15 लाख में संजना को खरीद लिया। अपने पहले ही मुकाबले संजना ने काबिलियत का परिचय देते हुए टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

भारतीय टीम में हो सकती है एंट्री

संजना अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह गेंद से भी टीम के लिए अहम साबित हो सकती हैं। महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस को आने वाले मुकाबले में भी संजीवन संजना से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संजना की इस पारी की तारीफ क्रिकेट के दिग्गज भी कर रहे हैं। आने वाले समय में वह भारतीय टीम का हिस्सा भी बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+