WPL 2024: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, नीता अम्बानी के सामने मुंबई को पिलाया पानी
WPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने करो या मरो वाले मैच में धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और इसका पूरा क्रेडिट एलिस पेरी को जाता है। एलिस पेरी ने तबाही मचाते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया और नियमित अन्तराल पर विकेट झटके।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एलिस पेरी नामक तूफ़ान देखने को मिला। महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पेरी ने एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'पेरी-पेरी' नाम से नारेबाजी भी की।

एलिस पेरी ने महिला प्रीमियर लीग में पहली बार 6 विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया। अब तक किसी भी अन्य गेंदबाज ने इस लीग में 6 विकेट हासिल नहीं किये थे। पेरी ने अपने 4 ओवरों के खेल में 15 रन देते हुए 6 विकेट हासिल किये और इतिहास रच दिया।
इस सीजन आरसीबी के लिए एक अन्य गेंदबाज आशा शोभना ने भी 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। हालांकि वह स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन यूपी वॉरियर्ज के बल्लेबाजों को शोभना ने नचाया था। अब पेरी ने उनसे एक कदम आगे जाकर धमाका किया है।
मुंबई इंडियंस का गेम देखने के लिए नीता अम्बानी भी मौजूद थीं और दर्शकों ने पेरी की गेंदबाजी के बाद अम्बानी को चिढ़ाने के लिए भी नारेबाजी कर दी। मुंबई इंडियंस पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवरों में 113 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications