WPL 2023: धारावी झुग्गी बस्ती की वो लड़की जिसकी वजह से आज परिवार को मिल रही है भरपूर इज्जत

Simran Shaikh from Dharavi Slums: सिमरन शेख भारतीय महिला टीम में खेलने का सपना देखती है और देश के लिए विश्व कप जीतना चाहती हैं। वे दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं।

WPL 2023: Simran Shaikh

जैसे आईपीएल का मतलब किसी भी पुरुष क्रिकेटर के लिए नए सपनों को उड़ान देना होता है वैसे ही इसी तर्ज पर शुरू की गई वूमेन प्रीमियर लीग के बाद देश की लड़कियों के क्रिकेट टैलेंट को नया मुकाम और पहचान मिलने की शुरुआत हो चुकी है। बड़े चेहरे तो यहां पर नाम और दाम कमा ही रहे हैं, अभी तक गुमनामी में जिंदगी में गुजार रही खिलाड़ियों के लिए भी अब लाइमलाइट्स मिलने का अवसर है। ऐसी ही एक खिलाड़ी हैं महाराष्ट्र की सिमरन शेख जो मुंबई की 'धारावी स्लम' से आती हैं। उनका चयन वूमेन प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्ज की टीम में हुआ है। (Photo- ANI/Instagram)

उनको WPL के लिए 10 लाख रुपए में लिया गया था। सिमरन की उम्र 21 साल है। धारावी में जिंदगी इतनी आसान नहीं है जहां ना तो इंफ्रास्ट्रक्चर है और ना ही साफ-सफाई का खास ध्यान है। आबादी 10 लाख के करीब है और ये दुनिया के सबसे बड़े पॉपुलेशन डेंसिटी वाले एरिया में आता है। जाहिर है यहां रहकर दैनिक जिंदगी ही गुणवत्ता से जीने की चुनौती है तो सिमरन की उपलब्धि इस संदर्भ में कितनी खास बन जाती है। उन्होंने शुरू में लड़कों के साथ क्रिकेट खेला और फिर 'रामादेव सर' के अंडर में क्रिकेट के गुर सीखे। तब तक 15 साल की उम्र हो चुकी थी।

सिमरन के पिता का नाम जाहिद अली शेख है और वे एक वायरमैन का काम करते हैं। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि आज मेरी बेटी की वजह से हम लोगों को बहुत इज्जत मिलती है। उसने यहां पहुंचने के लिए बहुत हार्ड वर्क किया है। उसने बहुत कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था लेकिन तब बहुत लोगों ने उसकी आलोचना भी की। सिमरन ने हर चीज को नजरअंदाज करते हुए अपने करियर पर फोकस किया और नतीजा आज हम सबके सामने है।

सिमरन एक दाए हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं। वे मिडिल ऑर्डर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। सिमरन को गली क्रिकेट से असली क्रिकेट का अनुभव मुंबई के लोकल टूर्नामेंट में खेलते हुए मिला। उन्होंने अंडर-19 भी खेला है जहां बाद में उनका चयन सीनियर मुंबई टीम के लिए भी हो गया था। सिमरन विराट कोहली की फैंन हैं और महिला क्रिकेट में एलिस पैरी को फॉलो करती हैं जो इस समय वूमेन प्रीमियर लीग में ही खेल रही हैं।

सिमरन का सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना है जहां वे देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती हैं। फिलहाल WPL में सिमरन को ज्यादा रन करने का मौका नहीं मिला है। एक बार वे बिना खाता खोले भी आउट हुई हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि वे नियमित तौर पर प्लेइंग 11 की सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+