RCB की महिला टीम को मिली 'लेडी क्रिस गेल', महज 36 गेंदों में खत्म किया खेल, धुरंधर भी हुए फेल
WPL 2023 RCB vs GG, Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। महिला आईपीएल में आरसीबी की यह दूसरी जीत है।

WPL 2023 RCB vs GG, Highlights: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार यानी 18 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ी जीत दर्ज की। शुरुआती पांच मैच गंवाने के बाद आरसीबी की टीम ने धमाकेदार वापसी की है। आरसीबी अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत पाने में सफल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने धुआंधार बल्लेबाजी की।
महज 36 गेंदों में जड़ दिए 99 रन
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में आरसीबी ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गुजरात को मैच से काफी दूर कर दिया। सोफी डिवाइन द्वारा खेली गई 36 गेंदों ने गुजरात के लिए एक तरह से मैच खत्म कर दिया।
आरसीबी वुमेंस टीम की गेल हैं डिवाइन
सोफी डिवाइन भले ही शतक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर फैंस सोफी डिवाइन को आरसीबी वुमेंस टीम की क्रिस गेल बता रहे हैं। सोफी डिवाइन ने महिला आईपीएल का सबसे हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। महिला आईपीएल में अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने 99 रनों की पारी नहीं खेली थी।
क्रिस गेल से इस मामले हुई बराबरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आरसीबी के लिए 99 रन जड़ने वाली सोफी डिवाइन ने सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 175 रनों की पारी खेली थी, जो आज भी रिकॉर्ड है। वहीं महिला आईपीएल में भी आरसीबी की तरफ से ही यह कारनामा किया है। हालांकि, महिला आईपीएल में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह शुरुआत के लगातार पांच मुकाबले हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications