WPL 2023 Playoffs Format ने रोचक की फाइनल में पहुंचने की रेस, जानिए कैसे मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

WPO 2023 Point Table में फिलहाल दिल्ली की टीम टॉप पर बैठी है लेकिन आज समीकरण बदलने वाले मुकाबले होने हैं जहां पर फाइनलिस्ट और एलिमिनेटर में जाने वाली टीमों के नाम तय हो जाएंगे।

WPL 2023 Point Table

वूमेन प्रीमियर लीग (Women Premier League) मुकाबले का फॉर्मेट (WPL Playoff Format) इंडियन प्रीमियर लीग से थोड़ा अलग है क्योंकि यहां टीमें केवल 5 हैं। ऐसे में बड़ा ही दिलचस्प नॉकआउट राउंड बनाया गया है जिसमें केवल 2 मुकाबले होने जा रहे हैं। एक मैच एलिमिनेटर होगा और दूसरा मैच फाइनल होगा। एलिमिनेटर मैच में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें खेलेंगी जिसको जीतने के बाद वे फाइनल में पहुंच जाएंगी।

वही लीग के राउंड रोबिन में टॉप करने वाली टीम को फाइनल की सीधी एंट्री मिल जाएगी। जबकि आईपीएल में एक क्वालीफायर मुकाबला भी होता है जहां टॉप की टीम हारने के बाद भी एलिमिनेटर खेलने का चांस हासिल कर पाती है। अभी तक डायरेक्ट फाइनल में क्वालीफाई करने की रेस में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस सबसे आगे चल रही थी जिन्होंने शुरुआत में ताबड़तोड़ मुकाबले जीते लेकिन लीग स्टेज का अंत आते-आते दिल्ली कैपिटल्स ने भी बाजी पलटी है।

WPL 2023 Point Table

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 मार्च को मुंबई इंडियंस को मात देकर अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली और उनके रन रेट भी एमआई से काफी बेहतर है। ऐसे में आज होने वाले दो मुकाबले काफी अहम होने जा रहे हैं जहां मुंबई इंडियंस को पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है और वह केवल एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

वहीं दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच में है। यह दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स टीम चाहेगी वह जीत दर्ज करते हुए सीधे फाइनल में एंट्री करें। तो वही यूपी की टीम के पास भी बहुत थोड़ा ही सही लेकिन एक मौका डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का अभी भी है। इसके लिए यूपी को मुंबई और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले पर काफी निर्भर रहना होगा।

WPL 2023 Point Table

मुंबई की टीम आरसीबी से जीत जाती है तो यूपी की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगे। इसके बाद रेस में केवल दिल्ली और मुंबई की टीम होंगी जहां दिल्ली कैपिटल यूपी की टीम को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए देखेगी। अगर दिल्ली और मुंबई जैसे दोनों धाकड़ टीमें अपना अपना मुकाबला हार जाती है तो रन रेट के आधार पर क्वालिफिकेशन तय होगा।

WPL 2023 Point Table

इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मैच में 5 जीत (10 अंक) के साथ प्लस 1.978 के रन रेट के साथ टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के इतने ही मैचों में 10 अंक हैं लेकिन रन रेट थोड़ा कम है जो प्लस 1.725 है। इसके बाद यूपी वारियर्स की टीम है जिसने 7 में 4 जीत दर्ज की और 8 अंकों के साथ माइनस .063 के रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+