कौन हैं WPL में इतिहास रचने वाली 'एसोसिएट क्रिकेटर' तारा नॉरिस, जिन्होंने पहले ही मैच में लिए 5 विकेट

Tara Norris: एसोसिएट क्रिकेटर का WPL में कमाल, USA की तारा नॉरिस ने दिल्ली कैपिटल्स वूमेन टीम के लिए 5 विकेट लेकर रच दिया इतिहास। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेन को मिली करारी हार।

WPL 2023 tara norris

वूमेन प्रीमियर लीग 2023 (WPL) के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स वूमेन (Delhi Capitals women) टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेन की टीम (Royal Challengers Bangaluru Women) को 60 रनों के अंतर से हरा दिया। डीसी की ओर से कप्तान लैनिंग और शैफाली वर्मा ने जो ओपनिंग साझेदारी की उसने मैच का रूख पलट दिया क्योंकि दोनों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स वूमेन के लिए सिर्फ 14.3 ओवर में 162 रन जोड़े। लैनिंग ने 43 गेंदों पर 72 और शैफाली वर्मा ने 45 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इसके बाद मरीजेन केप्प ने 17 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्स भी 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रही। फिर गेंदबाजी में स्टार साबित हुईं अमेरिका की तारा नॉरिस (Tara Norris) जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट लिए। (Photo- PTI/Twitter)

एक सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं

एक सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं

तारा नॉरिस के इस प्रदर्शन के दम पर आरसीबी वूमेन टीम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी। 24 साल की तारा नॉरिस उस जगह से आती हैं जो बहुत विकसित है और कई खेलों में उसका सिक्का चलता है लेकिन क्रिकेट में अभी भी वह एक बड़ी शक्ति नहीं है। ऐसे में इस यूएसए खिलाड़ी की उपलब्धि और भी खास बन जाती है। नॉरिस बाए हाथ की स्विंग गेंदबाज हैं और वे एक सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं। यूएसए आईसीसी का फुल टाइम मेंबर भी नहीं है। ऐसे में महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स अकेली टीम है जिसने एसोसिएट प्लेयर को चुना है और अब उनको पहले ही मैच में इसका फायदा भी मिला।

 एलिसा पेरी को बोल्ड करके पहला विकेट हासिल किया

एलिसा पेरी को बोल्ड करके पहला विकेट हासिल किया

नॉरिस ने इस मैच में अनुभव ऑलराउंडर एलिसा पेरी को बोल्ड करके पहला विकेट हासिल किया। पेरी ने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया और गेंद बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेट में संमा गई। इसके बाद दिशा कस्ट ने एक गेंद को उड़ाने के फेर में लेग साइड पर एलिस कैपसे को कैच दे दिया। नॉरिस ने इसके बाद रिचा घोष को 2, कनिका आहुजा को 0 और हीथर नाइट को 34 रनों पर चलता कर दिया। नॉरिस इससे पहले भी अपने जलवे राचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी के पहले सीजन में दिखा चुकी हैं जब 2020 में उन्होंने 12 विकेट चटकाते हुए दूसरे सर्वाधिक विकेट लिए थे।

यूएस के प्राइमरी स्कूल में क्रिकेट को सीखा

यूएस के प्राइमरी स्कूल में क्रिकेट को सीखा

तारा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। तारा ने 8 साल की उम्र में यूएस के प्राइमरी स्कूल में क्रिकेट को सीखा था और वे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलियस्टर कुक की बड़ी फैन हैं। साथ ही उस समय उनको भारतीय क्रिकेटरों में महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद थे। इस समय वे विराट कोहली, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम करन, जेमिमा रोड्रिग्स, और स्मृति मंधाना काफी पसंद हैं। उनका कहना है उन्होंने मंधाना से बेहतर किसी को बॉल का टाइम करते हुए नहीं देखा।

महिला आईपीएल को बताया खास

नॉरिस इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड के फाइनल में 20 हजार लोगों के सामने खेला था जो उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा है। लेकिन नॉरिस का मानना है महिला आईपीएल और भी बड़ा हो सकता है। उन्होंने द हिंदु से बात करते हुए कहा था कि इससे ना केवल महिला क्रिकेट बल्कि सभी महिला खेलों पर प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स के बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे पास इंटरनेशनल और कुछ युवा खिलाड़ियों को बेहरीन ग्रुप है जो अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर आई हैं।

Recommended Video

    WPL 2023: Gujarat Giants vs UP Warriors के बीच होगा घमासान मुकाबला | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+