ऑस्ट्रेलिया का धमाका जारी, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारत से काफी आगे

वेस्टइंडीज टीम को सीरीज में 2-0 से हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में एक और छलांग लगाई।

Australia Team

World Test Championship Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है। अंक तालिका में कंगारू टीम टॉप पर है और अन्य टीमें उनसे काफी दूर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का अंक प्रतिशत बढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इस सीजन ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक एक मुकाबला हारी है। 12 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8 जीत दर्ज की है।

Recommended Video

    Aus vs WI: Adelaide Test में West Indies को मिली टेस्ट की सबसे बड़ी हार | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Virat Kohli की फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से आई, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का दावाऑस्ट्रेलिया सभी टीमों पर हावी
    पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम 108 अंक और 75 प्रतिशत के साथ नम्बर एक पर हैं। इसमें दूसरे स्थान पर 72 अंक और 60 पॉइंट प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ़्रीकी टीम है। तीसरे स्थान पर 53.33 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ श्रीलंका है। भारतीय टीम नम्बर चार पर है। टीम इंडिया के 75 पॉइंट हैं और इसे पॉइंट प्रतिशत में देखा जाए तो 52.08 है। पाकिस्तान की टीम का फासला इंग्लैंड से हार के बाद बढ़ा है। पाक टीम 46.67 पॉइंट प्रतिशत के साथ नम्बर पांच पर है। छठे स्थान पर इंग्लैंड और सातवें पर वेस्टइंडीज है। पिछले सीजन की विनर न्यूजीलैंड इस बार आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश नौवें नम्बर पर है।
    वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप
    दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हराते हुए क्लीन स्वीप कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में विंडीज टीम को 419 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह पिंक बॉल टेस्ट मैच था। इससे पहले पर्थ में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भी वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी।


    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। मार्नस लाबुशेन ने दो मैचों में तीन शतक जड़े। स्टीव स्मिथ ने भी दोहरा शतक जमाया। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी मौका का फायदा उठाया और अंतिम मैच में सैकड़ा जड़ा। विंडीज टीम को क्लीन स्वीप करने में कंगारू बल्लेबाजों का पूरा हाथ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+