कब और कहाँ होगा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल? ICC ने घोषित किया शेड्यूल और वेन्यू

WTC Final Date and Venue: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच की तारीख घोषित कर दी है। इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का तीसरा चक्र चल रहा है। पिछले दो फाइनल मैचों में भारतीय टीम खेली है लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा है। इस बार टीम इंडिया पर नजरें रहेंगी।

पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और इससे पहले कीवी टीम ने भारत को हराते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया था। दोनों ही मौकों पर फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

lord s

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच अगले साल जून में खेला जाएगा और इसका आयोजन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होना है। फाइनल मुकाबला 11 जून से लेकर 15 जून तक खेला जाएगा। इस समय तालिका पर नजर डाली जाए, तो भारत पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।

यह पहली बार है जब लॉर्ड्स इस महत्वपूर्ण मैच की मेज़बानी करेगा। मार्लेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गाइ लैवेंडर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा "लॉर्ड्स में टेस्ट मैच के दिन खास होते हैं और उस समय दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष टीमों का स्वागत करना एक ऐसा अनुभव होगा जिसे मिस नहीं किया जा सकता।"

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना इस टीम के लिए एक बड़ा लक्ष्य था और अब भी है। यह सभी टीमों के लिए दो साल के चक्र में कड़ी मेहनत और निरंतरता का परिणाम है। इसलिए उम्मीद है कि हम फिर से वहां पहुंचेंगे, अभी और तब के बीच बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना बाकी है और प्रशंसकों को हमारे द्वारा खिताब बचाते हुए देखने का मौका मिल सकता है।

इस प्रतिष्ठित आयोजन का क्रिकेट प्रेमी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक पर यह मुकाबला अविस्मरणीय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+