IND vs AUS: दोनों टीमों के चार गेंदबाज जो WTC Final 2023 में कर सकते हैं कमाल
WTC Final IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में ओवल की पिच पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के कौन-कौन से तेज गेंदबाज अपना कमाल दिखा सकते हैं आइए देखते हैं।

WTC Final 2023 Top Bowler: लंदन के ओवल मैदान पर 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच खेला जाएगा। इंग्लिश परिस्थितियों में मुकाबला खेला जाना है जहां गेंद काफी स्विंग होती है और ओवल (The Oval) की पिच पर अच्छा खासा बाउंस भी बताया जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह एक न्यूट्रल जगह है। आइए देखते हैं टेस्ट मैचों के सबसे बड़े मुकाबले में कौन चार तेज गेंदबाज अपना कमाल दिखा सकते हैं-
1. पैट कमिंस- ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान दुनिया के मौजूदा बेस्ट फास्ट बॉलर में एक हैं जिन्होंने 49 मैचों में 21.51 की औसत से 217 विकेट हासिल किए हैं। वे भारत के खिलाफ भी 12 मैचों में 25.46 के औसत से 46 विकेट ले चुके हैं। कमिंस को ओवल में खेलने का भी अनुभव है। इसके अलावा यह गेंदबाज इंग्लैंड में बॉलिंग करना पसंद करता है जहां उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं।
2. स्कॉट बोलेंड- ये तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई खेमे में नया जुड़ा है और आते ही प्रभावित करने का काम किया है। उन्हें जोश हेजलवुड की चोट के चलते प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। इस बॉलर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के दौरान 13.42 के जबरदस्त गेंदबाजी औसत से बॉलिंग की है। इंग्लिश परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं और इस बॉलर से भारत को बचना होगा।
3. मोहम्मद सिराज- मोहम्मद सिराज बहुत अच्छी लय में रहे हैं और स्विंग करते हालातों में उनके पास गेंद को दोनों तरफ मूव कराने की क्षमता है। वे भारत के शानदार नई गेंद के स्विंग बॉलर हैं जिन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 31.3 की औसत से 47 विकेट लिए हैं और ओवल में भी एक मैच खेलने का अनुभव उनके पास है।
4. मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी आईपीएल की टॉप फॉर्म से डब्लूटीसी फाइनल तक आ रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए सर्वाधिक 28 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी। शमी इस समय भारत के प्रीमियर टेस्ट बॉलर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 27.49 की औसत से 225 विकेट लिए हैं और वे मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी में सबसे अनुभवी हैं।












Click it and Unblock the Notifications