IND vs Aus: भारत के लिए बोझ बना यह क्रिकेटर, फ्लॉप प्रदर्शन से सभी को किया निराश, टीम से छुट्टी तय!
india vs australia, KS Bharat fails: घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में फ्लॉप रहे।
WTC Final in 2023, KS Bharat: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार को फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। इस हार के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जिम्मेदार रहे हैं। खासतौर पर बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने सभी को निराश ही किया है। ऋषभ पंत की जगह टीम में आए केएस भरत भी बल्ले से फ्लॉप ही रहे।
केएस भरत ने किया निराश: घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएस भरत ने बड़े मौकों पर टीम को निराश ही किया है। केएस भरत की खराब बल्लेबाजी का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। ऋषभ पंत ने टेस्ट में टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया है। लेकिन भारत पांच मैचों की 8 पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं जड़ सके।

हो सकता है अंतिम टेस्ट: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल केएस भरत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साबित हो सकता है। केएस भरत को अब शायद ही टेस्ट टीम के लिए खेलने का मौका दिया जाये। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना था कि फाइनल में केएस भरत कीजगह ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था। ईशान किशन पंत की जगह टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते थे।
छोटा है करियर: केएस भरत का करियर अभी काफी छोटा है। भरत ने अब तक अपने करियर में केवल 5 इंटरनेशनल टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसके 8 पारियों में उन्होंने 18 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए हैं। केएस भरत इस दौरान अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। केएस भरत की जगह अब टेस्ट टीम में किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है।
घरेलू क्रिकेट में किया था कमाल: भारतीय़ टीम में केएस भरत चयन घरेलू क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन की वजह से किया गया था। फर्स्ट क्लास में केएस भरत 9 शतक और 27 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भरत का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी निराशाजनक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications