WTC Points Table: टॉप पर पाकिस्तान, इतने नंबर पर भारत, जानें बाकी टीमों का हाल
World Test Championship 2023-24: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुई। दोनों ही टीम टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप फाइव में बनी हुई है। साल 2019 से 2021 के बीच खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। जबकि 2021 से 2023 के बीच हुए दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दी थी। अब तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा इसके लिए टीमों के बीच जंग जारी है।
बराबरी पर खत्म हुई सीरीज: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की। इसके साथ ही दोनों ही टीम टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो पाकिस्तान की टीम अभी नंबर वन पर बनी हुई है। पाकिस्तान ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले और दोनों में ही उसने जीत हासिल की है।

टॉप पर पाकिस्ताान: पाकिस्तान के बाद इस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम है। भारतीय टीम ने एक सीरीज खेली है जिसमें एक मैच में उसे जीत जबकि दूसरा मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था। इस वजह से भारतीय टीम इस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। भारत की जीत प्रतिशत 66.67 फ़ीसदी है। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज बराबरी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर और बांग्लादेश चौथे स्थान पर बनी हुई है
भारत-पाकिस्तान को जीत की तलाश: प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवें स्थान पर विराजमान है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच खेले इनमें से दो में उन्हें जीत मिली है जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एक मैच ऑस्ट्रेलिया ड्रा करने में सफल रही थी। पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।
वहां पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के लिहाज से अहम है। वहीं भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलेगी। भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाना है तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें सीरीज को एकतरफा अंदाज में जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications