मोहम्मद शमी के पीछे भागेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर ODI में बन जाएंगे नंबर वन?
Mohammed Shami: भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लम्बे समय बाद मैदान पर उतरकर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में तहलका मचा दिया था। शमी ने तीन विकेट झटके थे।
इसके साथ ही शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 450 पूरे करने का कारनामा कर दिया। शमी उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल हो गए, जिन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस खास लिस्ट में उन्होंने अनिल कुंबले, अश्विन आदि के साथ जगह बना ली।

अब वह एकदिवसीय क्रिकेट में भी एक बड़ा धमाका करने के बेहद करीब हैं। वनडे क्रिकेट में शमी एक ऐसा कीर्तिमान बना सकते हैं, जो भारत का कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं बना पाया।
वह 200 विकेट से महज 5 ही विकेट दूर हैं। उनके नाम 101 वनडे में 195 विकेट हैं। अगर शमी ये 5 विकेट एक ही मुकाबले में हासिल करने में सफल रहते हैं, तो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हो जाएगा। वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है। शमी उनके साथ संयुक्त रूप से टॉप स्थान पर आ सकते हैं।
Mohammed Shami के पास पूरा मौका
शमी अगर पहले वनडे में यह कारनामा नहीं भी करते हैं, तो उनके पास दो मुकाबले और हैं। नागपुर में पांच साल बाद कोई एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले वहां साल 2019 में कोई वनडे मैच खेला गया था। इंग्लिश टीम यहाँ टी20 में हार का बदला लेने का प्रयास करेगी।
Mohammed Shami छोड़ सकते हैं इस पाकिस्तानी को पीछे
सबसे तेज 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों में स्टार्क के बाद सक़लैन मुश्ताक का नम्बर है। उन्होंने 104 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी अगर स्टार्क को पीछे छोड़ पाने में नाकाम रहते हैं, तो उनके पास मुश्ताक को पछाड़ने का पूरा मौका है।
सबसे तेज 200 ODI विकेट वाले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क- 102 मैच
सक़लैन मुश्ताक- 104 मैच
ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच
ब्रेट ली- 112 मैच
एलन डोनल्ड- 117 मैच












Click it and Unblock the Notifications