टी10 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 गेंदों में बल्लेबाज ने ठोका शतक, पारी में जड़े कुल 22 छक्के

Hamza Saleem Dar: यूरोप से आने वाले हमजा सलीम डार टी10 क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में सोचकर भी हैरानी होती है। हमजा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्कों की झड़ी सी लगा डाली और गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी।

यूरोपीय क्रिकेट सीरीज में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हमजा ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 193 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर के साथ हमजा ने पिछले सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर डाले। वह कैटलुन्या जगुआर्स के लिए हेल रहे थे।

Hamza Saleem Dar

हमजा की पारी में चौकों से ज्यादा तो छक्के थे। उन्होंने कुल 22 छक्के जमाए और 14 चौके जड़े। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट आसमान छू रहा था। हमजा ने 449 रनों के स्ट्राइक रेट से धमाकेदार बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

हमजा ने अपने कुल स्कोर में से 97 प्रतिशत रन बाउंड्री से ही बनाये। उनके 193 रन अब टी10 क्रिकेट के इतिहास में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर के रूप में दर्ज हो गए हैं। पिछला रिकॉर्ड 163 रनों का था। हमजा ने इसे तोड़ते हुए एक पहाड़ खड़ा कर दिया, टी10 क्रिकेट में इस स्कोर तक पहुँच पाना मुश्किल होगा।

हमजा ने अपना शतक महज 24 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। टी10 क्रिकेट में वह 3000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। हमजा की तूफानी पारी से कैटलुन्या जगुआर्स को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद मिली। उनकी टीम का कुल स्कोर 257 रहा और इनमें से 193 रन उनके अकेले के ही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+