Video: विराट के साथ रोहित ने दिल खोलकर किया Dance, वानखेड़े का वीडियो फैंस को कर रहा दीवाना
India players dance Video: टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटी इंडियन टीम का ट्रॉफी के साथ भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से लेकर मुंबई तक करीब 16 घंटे जश्न चला। ऐसे में 4 जुलाई का दिन भारत के क्रिकेट फैंस के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों के हुजूम ने चैंपियंस का दिल खोलकर स्वागत किया।
ओपन बस में भारतीय टीम मुंबई के मरीन ड्राइव से विजय जुलूस निकालते हुए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां भारी भीड़ ने अपनी विजेता टीम का जोरोशोरों से वेलकम करते हुए जश्न मनाया। इस बीच कई ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इसमें एक थी रोहित शर्मा और विराट कोहली का डांस, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 4 जुलाई को पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था। इसी के साथ एक यादगार पल ने भी फैंस को दीवाना कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुई विनिंग सेरेमनी के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर डांस किया, जिसको देखकर आप भी खुशी के नाचे उठेंगे।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे साथी खिलाड़ी डांस कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने कहा-'यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए'
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने सभी फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी का शुक्रिया, जब से हम भारत आए हैं, तब से यह शानदार रहा है। यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। टीम और बीसीसीआई की ओर से मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं वाकई बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं। मुंबई कभी निराश नहीं करती। हमें बहुत बढ़िया स्वागत मिला।












Click it and Unblock the Notifications