World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार खेलेंगे ये 6 खिलाड़ी, जानें नाम
World Cup squad 2023 New Zealand: केन विलिमसन एक बार फिर न्यूजीलैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे। लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप के लिए वापसी की है। बतौर कप्तान उन्हें टीम में जगह दी गई है। केन विलियमसन का रिकॉर्ड भारतीय पिचों पर शानदार रहा है। ऐसे में टीम को अपने कप्तान से वर्ल्ड कप में बड़े रनों की उम्मीद होगी।
15 खिलाड़ियों को मिली जगह: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस टीम में कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनका प्रदर्श हाल के दिनों में शानदार रहा है। मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। वहीं भारतीय पिचों पर रचिन रवींद्र अपनी फिरकी के जाल में विरोधी टीम के खिलाड़ियों को फंसाने का काम कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ साधारण प्रदर्शन: न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया और इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वर्ल्ड कप में बोल्ट के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी भी न्यूजीलैंड के लिए दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए ये 6 खिलाड़ी: न्यूजीलैंड की टीम के लिए पहली बार छह खिलाड़ी इस साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे। मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और बल्लेबाज विल यंग इससे पहले कभी भी न्यूजीलैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था। ये सभी खिलाड़ी अपने पहले वर्ल्ड कप में छाप छोड़ना चाहेंगे।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications