SL vs NED, Final Toss: फाइनल मैच में श्रीलंका की पहले बल्लेबाजी, यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sri Lanka vs Netherlands, Final Toss Updates: श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड की कोशिश श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। श्रीलंका का पलड़ा नीदरलैंड पर भारी रहा है। ऐसे में मैदान पर एक बेहतरीन टक्कर देखने को मिल सकती है।

नीदरलैंड को पहली जीत की तलाश: श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में नीदरलैंड की टीम अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। इन दोनों देशों के बीच अब तक कुल चार वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मैचों में श्रीलंका की टीम ने नीदरलैंड पर जीत हासिल की है। नीदरलैंड ने पिछले मैच में स्कॉटलैंड को हराया था और उसकी कोशिश यहां भी बेस्ट परफॉर्मेंस देने की होगी।

world cup qualifiers 2023

वर्ल्ड कप में पहुंची दोनों टीमें: 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों ने ही क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका की पहुंचने की उम्मीद फैंस पहले से ही लगा रहे थे। लेकिन नीदरलैंड ने सभी को हैरान करते हुए अपनी जगह इस टूर्नामेंट पक्का किया। जबकि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज इस साल वर्ल्ड कप खेलती नजर नहीं आएगी।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। जबकि दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, सहान अराचिगे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, वेस्ले बर्रेसी, तेजा निदामनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+