SL vs NED, Final: श्रीलंका-नीदरलैंड फाइनल में भिड़ने को तैयार, जानें संभावित प्लेइंग 11
SL vs NED, Final, ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: नीदरलैंड और श्रीलंका आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर के फाइनल मैच में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ करने की होगी। नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
नीदरलैंड का शानदार प्रदर्शन: स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई वाली नीदरलैंड ने सुपर सिक्स के अपने आखिरी मुकाबले को स्कॉटलैंड को हराया था। नीदरलैंड के क्वालीफाई करने के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 की सभी 10 टीमें तय हो गई। ये पांचवीं बार होगा जब नीदरलैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएगी। नीदरलैंड के बल्लेबाज मौजूदा समय में बेहतरीन लय में हैं।

श्रीलंका की कोशिश जीत पर: श्रीलंका और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचकर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका की टीम का पलड़ा नीदरलैंड पर भारी है और उसकी कोशिश फाइनल मैच में जीत हासिल करने की होगी। श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच अब तक कुल 4 बार आमना-सामना हुआ है। श्रीलंका ने इस सभी मुकाबले को अपने नाम किया है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। जबकि दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड।












Click it and Unblock the Notifications