World Cup Qualifiers 2023: 36 साल के सीन विलियम्स का धमाका, 5 मैचों में जड़ दिए 565 रन
Zimbabwe vs Sri Lanka, Super Sixes, Match 4: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।
Zimbabwe vs Sri Lanka, Super Sixes, Match 4: वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स लगातार रनों की बौछार कर रहे हैं। सीन विलियम्स के लिए यह टूर्नामेंट अब तक शानदार गुजरा है। विलियम्स की शानदार फॉर्म की वजह से जिम्बाब्वे अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं हारी है।
जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर फ्लॉप: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे की टीम ने महज 30 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गम्बी खाता खोले बिना ही पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान क्रेग एर्विन भी 14 रन ही बना सके। वेस्ली मधेवेरे अपने खाते में सिर्फ एक रन जोड़ सके।

श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अर्धशतक: श्रीलंका और जिम्बाब्वे दोनों ही टीम के लिए सुपर सिक्स का यह मुकाबला बेहद खास है। श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने सबसे अधिक 56 रन बनाने का काम किया। सीन विलियम्स को महेश थीक्षाना ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
5 मैचों में जड़ दिए 565 रन: सीन विलियम्स का बल्ला वर्ल्ड कप में जमकर हल्ला बोल रहा है। विलियम्स ने नेपाल के खिलाफ नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 91 रन बनाए। यूनाइटेड स्टेट के खिलाफ विलियम्स के बल्ले से 174 रन निकले थे। जबकि ओमान के खिलाफ उन्होंने 142 रन बनाने का काम किया। वहीं श्रीलंका के खिलाफ विलियम्स ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए 56 रन बनाए।
जिम्बाब्वे की टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications