NED vs SCO, Toss: नीदरलैंड ने जीता टॉस, वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए जीत जरूरी, जानें प्लेइंग 11

Netherlands vs Scotland, Super Sixes, Match 8: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर में सुपर सिंक्स के मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड की कोशिश स्कॉटलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

दसवीं टीम की तलाश: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि अभी भी 10वीं टीम की तलाश है। नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में वर्ल्ड कप के 10वें टीम का फैसला होना है। सुपर सिक्स में 4 में से 4 मैच जीतकर श्रीलंका ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जबकि गुरुवार यानी 6 जुलाई को जीतने वाली टीम भी वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना लेगी।

Netherlands vs Scotland 1

स्कॉटलैंड का दमदार प्रदर्शन: वर्ल्डकप 2023 का क्वालीफायर्स में स्कॉटलैंड ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को हराकर स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया है। ऐसे में अब स्कॉटलैंड की कोशिश नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर वर्ल्ड कप में एंट्री पाने की होगी। स्कॉटलैंड के खिलाड़ी इस समय जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं।

कहां देखें आज का मुकाबला: स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।

स्कॉटलैंड टीम: क्रिस्टोफर मैकब्राइड, क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉमस मैकिन्टोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल।

नीदरलैंड टीम: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+