Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, वेस्टइंडीज vs नेपाल, नीदरलैंड्स vs यूएसए
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, West Indies vs Nepal Netherlands vs United States: नीदरलैंड्स का सामना यूएसए से होगा। जबकि वेस्टइंडीज और नेपाल की टीम आपस में भिड़ेगी।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, West Indies vs Nepal Netherlands vs United States: नीदरलैंड और यूएसए यानी संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर का बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीम के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
नीदरलैंड्स को जीत की तलाश: जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलने के बाद नीदरलैंड्स को भी वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश होगी। नीदरलैंड्स की टीम यूएसए के खिलाफ टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी तरफ लगातार दो हार के बाद यूएसए की कोशिश हार की हैट्रिक से बचने की होगी।

वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी: दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना नेपाल से होना है। नेपाल की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। एक में नेपाल को जीत तो दूसरी में हार झेलनी पड़ी है। वहीं वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को मात दी थी। ऐसे में वेस्टइंडीज की कोशिश जीत के लय को बरकरार रखने की होगी।
नेपाल की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुशल भर्तेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), भीम शर्की, रोहित कुमार (कप्तान), कुशल मल्ल, दीपेंद्र सिंह एरी, आरिफ शेख, गुलसन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रेंडन किंग, काइल मेयर, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेट कीपर और कप्तान), निकोलस पूरण, रोस्टन चेस, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अलजारी जोसेफ, अकील होसिन।
यूएसए की संभावित प्लेइंग इलेवन: एम.पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), एस.जहांगीर, एस.टेलर, एस.मुक्कमल्ला, जी.सिंह, ए.जोन्स, एन.पटेल, एस.नेत्रवलकर, अली-खान, जे.सिंह, के. .फिलिप।
नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: बास डी लीडे, वेस्ले बरेसी, मैक्स ओ'डॉव, विक्रमजीत सिंह, साकिब जुल्फिकार, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामानुरु, शारिज अहमद, विवियन किंगमा, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त।












Click it and Unblock the Notifications