World Cup 2023: पाकिस्तानी फैन्स और पत्रकारों को नहीं मिला वीजा, पीसीबी ने उठाया मामला

World Cup Visa delay to Pakistan Journalists: वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी फैन्स और पत्रकारों का वीजा लंबित होने की जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड ने वीजा में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है। पाकिस्तान के विदेश सचिव से भी इस बारे में बात की गई है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ ने पाकिस्तान विदेश सचिव से निवेदन किया है कि भारत में पाक दूतावास के जरिये भारत के गृह मंत्रालय से इस बारे में बात की जाए। पाकिस्तान के फैन्स और पत्रकारों को जल्दी वीजा दिलाने का निवेदन किया।

pakistan cricket

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी फैन्स और पत्रकारों को वर्ल्ड कप कवर करने के लिए वीजा में अब भी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखकर पीसीबी बेहद निराश है। इसके अलावा आईसीसी और बीसीसीआई को वीजा गारंटी के समझौते के नियमों की याद भी दिलाई।

पाकिस्तानी टीम को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। तेलंगाना पुलिस ने भारी फ़ोर्स तैनात करते हुए पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों की टीमों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की है। ट्रेनिंग सेशन में भी कड़ी सुरक्षा है। विजिटिंग टीमों के साथ आए पत्रकारों को भी ट्रेनिंग कवर करने की अनुमति नहीं है। हर जगह सुरक्षा को लेकर इसी तरह की चीजें अपनाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+