IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में होगा टीम इंडिया में बदलाव? ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
India vs Pakistan: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में तीन मैचों में जीत दर्ज की है और धाकड़ शुरुआत की है। अगला मैच पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ होना है। यह मैच गुरुवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। अभ्यास और रणनीति हर पहलू पर काम हुआ है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा या नहीं, इस पर भी चर्चा हुई है और कुछ चीजें निकलकर सामने आई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शायद टीम इंडिया में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारास म्हाम्ब्रे ने ऐसा ही संकेत दिया है।

महाम्ब्रे ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जीत की लय बरकरार रखना जरूरी है। हमने टीम में बदलाव को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हित को देखते हुए ही मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को फ़िलहाल बाहर रखने का फैसला लिया गया है।
म्हाम्ब्रे की बातों से साफ़ हो जाता है कि टीम इंडिया में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाले 11 खिलाड़ी इस बार भी मैदान पर उतरकर टीम के लिए धमाका करेंगे। भारतीय टीम को अपनी चौथी जीत की तलाश है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल हर बल्लेबाज अच्छी फॉर्म से गुजर रहा है। गेंदबाजी में भी बुमराह, कुलदीप यादव और सिराज जैसे नाम हैं। कोई भी टीम तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करती है, तो बदलाव के आसार काफी कम हो जाते हैं। भारतीय टीम के साथ भी यही है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा किसी प्रकार का रिस्क भी नहीं लेना चाहेंगे। बांग्लादेश की टीम में भी अच्छे खिलाड़ी हैं। इस वर्ल्ड कप में अब तक दो बार उलटफेर देखने को मिले हैं। इंग्लैंड को अफगानिस्तान की टीम ने हराया था। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने पराजित किया था।
ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications