World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- South Africa Vs Netherland
South Africa Vs Netherland, 15th match: विश्वकप में आज दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में यह मैच खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका फिलहाल विश्वकप में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है और उसने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को पहले मुकाबले में मात दी है। आज मैच में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

वहीं नीदरलैंड की बात करें तो उसे अपने दोनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर विश्वकप में जबरदस्त एंट्री की थी लेकिन विश्वकप में अभी तक उसके हाथ निराशा ही लगी है।
गौर करने वाली बात है कि टी-20 विश्वकप में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। जब इस बारे में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवूमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टी20 विश्वकप था, यह 50 ओवर का विश्वकप है। यह पूरी तरह से अलग फॉर्मेट है। यहां लंबे समय तक आपको अपनी स्किल को दिखाना होता है। हमे यह समझना होगा।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
टेंबू बवूमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेसी वेन डर डसन, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्ज, लुंगी एंगिडी
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कोलिन एकरमैन, बैस डी लीड, तेजा निदामुनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स, साइब्रांड इंगलब्रेट, रोल्फ वैन डेर मर्व, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीक्रेन












Click it and Unblock the Notifications