World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Pakistan Vs South Africa
World Cup Mein Aaj Kiska Match Pakistan Vs South Africa: विश्वकप में आज काफी अहम मुकाबला खेला जाएगा। आजका मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने विश्वकप की शुरुआत एक जैसी की थी।
दोनों टीमों ने पहले दो मुकाबले में अच्छी जीत दर्ज की और इसके बाद तीसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड से हारना पड़ा जबकि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा।

हालांकि एक हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने लगातार जीत दर्ज की है। जबकि पाकिस्तान के हालात मुश्किल में हैं। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को अफगानिस्तान से भी हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में आज पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है।
1992 में पाकिस्तान जब विश्वकप से बाहर होने वाली थो टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर जबरदरस्त वापसी की थी। कुछ ऐसी ही हालत में पाकिस्तान इस बार भी पहुंच गई है। लगातार चार मैच में जीत दर्ज करके पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कर पाना आसान नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका पिछले पांच मैचों में 400 से अधिक का स्कोर, 399, 382, 300 रन का स्कोर खड़ा कर चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं।
आजका मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्वकप में चेन्नई की पिच पर यह आखिरी मैच है। यहां गेंदबाजों को टर्न मिलता है, तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। पिछले चार मैचों में से तीन बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11
अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक, फकर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सउद शकील, इफ्तिकार अहमद, शादाब खान, उस्मान मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रउफ
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, टेंबा बवूमा, रेजी वैन डर डसन, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोइत्ज, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी












Click it and Unblock the Notifications