World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- New Zealand Vs Aghanistan
New Zealand Vs Aghanistan, 16th match: विश्वकप में आज एक और दिलचस्प और रोमांचक मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने जा रहा है। इस मैच पर हर किसी की नजर रहेगी। दरअसल जिस तरह से पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था, उसके बाद अफगानिस्तान के हौसले बुलंद हैं।
आज का मुकाबला चेन्नई के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में यह पिच अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हसमतुल्लाह शहीदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह और अधिक सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांच होने वाला है।

आज के मैच में अफगानिस्तान को मैदान में अच्छा समर्थन देखने को मिल सकता है। अफगानिस्तान टीम के जितने भी मैच हो रहे हैं उसमे अच्छा क्राउड आ रहा है। लिहाजा इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद आज के मैच में भी अफगानिस्तान को मैदान में फैंस का समर्थन देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने सौ रन से अधिक की साझेदारी की। इब्राहिम जादरान और रहमतुल्लाह गुरबाज के बीच यह साझेदारी हुई थी। हालांकि दोनों को लेफ्ट ऑर्म फास्ट बॉलर के सामने दिक्कत होती है, ऐसे में आज ट्रेंट बोल्ट अहम गेंदबाज होने वाले हैं।
वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो केन विलियम्सन आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। उनकी जगह विल यंग को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं टिम साउदी फिट हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ विश्वकप में अभी तक हुए दोनों ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। पिछले बार विश्वकप में दोनों टीमों का आमना-सामने 2019 के विश्वकप में हुआ था। मैच में फर्ग्यूसन ने 37 रन पर 4 विकेट लिए थे।
वहीं अफगानिस्तान विश्वकप में लगातार 14 मैचों में हार का सिलसिला तोड़ दिया है। उसने इंग्लैंड को हराकर इस विश्वकप का बड़ा उलटफेर किया है। एशिया में खेले गए पिछले 6 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। इसमे से एक मैच पाकिस्तान, दो बांग्लादेश और तीन भारत में खेले गए थे।
अफगानिस्तान की टीम
रहमतुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हसमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीबुर रहमान, नवीनउल हक, फजल्लाह फारुकी, नजीबुल्लाह जादरान, अब्दुल रहमान, रियाज हसन, नूर अहमद
न्यूजीलैंड की टीम
डिवॉन कोनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप, टॉम तैथम, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लौकी फर्ग्यूसन, विल यंग, ट्रेंट बोल्ड, ईश सोढी, जेम्स नीशम, टिम साउदी












Click it and Unblock the Notifications