World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, India Vs South Africa
World Cup Mein Aaj Kiska Match India Vs South Africa: विश्वकप में आज बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच पर आज हर किसी की नजर होगी।
इस मैच को वर्चुअल सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिस तरह से दोनों ही टीमें विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं उसे देखते हुए आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।भारतीय टीम की बात करें तो टीम जबरदस्त फॉर्म में है।

हालांकि टीम के लिए एक बुरी खबर यह है कि हार्दिक पांड्या विश्वकप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। हार्दिक पांड्या जिस तरह से चोटिल होने के बाद टीम से बाहर हुए थे, उसके बाद टीम को संतुलित करने के लिए मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई और भारत के लिए यह प्लेइंग 11 लगातार अच्छा कर रही है।
मोहम्मद शमी ने लगातार आग उगलती गेंदो से विपक्षी टीम के होश उड़ा रखे हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति टीम को खास परेशान नहीं करेगी। टीम इंडिया की बेंच की ताकत यह दर्शाती है कि किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम कमजोर नहीं नजर आती है।
हालांकि आज का मैच कोलकाता के इडन गार्डेन में है ऐसे में माना जा रहा है कि यह पिच स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद कर सकती है लेकिन भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव करे इसकी वजह है कि टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ बने रहना चाहती है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम केशव महाराज के साथ तबरेज शम्शी को भी टीम में जगह देती है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान टेंबा बवूमा ने कहा कि अगर विकेट स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है तो आप दोनों को जरूर साथ देखेंगे। लेकिन मैंने अभी पिच नहीं देखी है।
इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर खड़े किए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है और बड़े स्कोर खड़े किए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या आज दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने अपना दम दिखा पाते हैं।
भारत संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, टेंबा बवूमा, रेसि वैन डेर द्यूसेन, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मारको यानसेन, गेराल्ड कोइट्ज, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी












Click it and Unblock the Notifications