World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, India vs Netherlands
World Cup Mein Aaj Kiska MatchIndia vs Netherlands: विश्वकप में आज आखिरी लीग मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने लगातार 8 मैच जीतकर विश्वकप के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर है।
टीम इंडिया को अभी तक कोई भी टीम इस विश्वकप में हरा नहीं पाई है। वहीं नीदरलैंड की टीम ने इस विश्वकप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है।

आज का मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। बेंगलुरू के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम खुशनुमा रहेगा और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। यहां की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है और इस पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। दूसरी पारी में पिच पर टर्न देखने को मिलता है।
भारतीय टीम की बात करें तो आखिरी मैच के बाद टीम को छह दिन का ब्रेक मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को आराम करने और अपनी रणनीति बनाने का पर्याप्त समय मिला है। लिहाजा आज टीम एक बार फिर से तरोताजा होकर अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम लगातार मैचों में जीत दर्ज कर रही है लिहाजा टीम में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
वहीं नीदरलैंड टीम की बात करें तो मैक्स ओ डाउड बेहतरीन खिलाड़ी हैं, हालांकि वह इस विश्वकप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन विश्वकप के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड की टीम अच्छा खेल दिखाकर विदा लेना चाहेगी। नीदरलैंड की टीम में भी किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। संभव है कि टीम पिछले मैच के प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी।
टीम इंडिया संभावित 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
नीदरलैंड संभावित 11
वेस्ले बरेसी, मैक्स ओ डाउड, कोलिन एकरमैन, साईब्रैंड इंगलब्रेट, स्कॉट एडवर्ड्स, बास डी लीड, तेजा निदामनुरू, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरन












Click it and Unblock the Notifications