World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, England vs Netherlands

World Cup Mein Aaj Kiska Match England vs Netherlands: विश्वकप में आज इंग्लैंड और नीदलरैंड के बीच मुकाबला है। इंग्लैंड के लिए विश्वकप का सफर का सफर एक बुरे सपने की तरह रहा है। 8 में से 7 मैच हारकर इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके इंग्लैंड की टीम कुछ पॉजिटिव के साथ घर वापसी करना चाहेगी।

england

विश्वकप के सेमीफाइनल की रेस से दोनों ही टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई नहीं करने के खतरे से बाहर आना चाहेगा। लिहाजा उन्हें आज के मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। आज जीत के साथ दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने की अपनी संभावनाओं को जरूर बढ़ाना चाहेंगी।

आज का मैच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा। इस पिच को बल्लेबाजी के लिए मुफीद माना जाता है। यहां तीन विश्वकप के मैच खेले गए हैं, जिसमे चेज करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है। लिहाजा आज के मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

इंग्लैंड की बात करें तो हैरी ब्रुक जिन्होंने अपना आखिरी मैच 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, वह इंग्लैंड की टीम में वापसी कर सकते हैं। जबकि गस एटकिंसन को भी टीम में मौका मिल सकता है।

नीदरलैंड की बात करें तो बैस डी लीड और पॉल वैन मीकरन ने इस विश्वकप में दूसरे पॉवर प्ले में 15 विकेट लिए हैं। लिहाजा दोनों ही गेंदबाज इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आज के मैच में नीदरलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी 7 वनडे में नीदरलैंड की टीम को हार मिली है। मैक्स ओ डाउड का इन सभी 7 मैचों में बल्लेबाजी औसत 14 का और स्ट्राइक रेट 70 का रहा है। वहीं पुणे में जॉनी बेयरस्टो के नाम एक शतक है। जबकि जो रूट ने पिछले 4 मैचों में सिर्फ 18 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड संभावित 11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, मोईन अली, लियाम लिविंग्सटन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड

नीदरलैंड संभावित 11
वेसले बैरेसी, मैक्स ओडाउड, कोलिन एकरमैन, साइब्रांड इंगल्ब्रेट, स्कॉट एडवर्ड, बास डी लीड, साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रोल्फ वैन डेर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+