World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Bangladesh Vs Sri Lanka
World Cup Mein Aaj Kiska Match Bangladesh Vs Sri Lanka:विश्वकप में आज दो बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए मैदान में उतरेंगी। दोनों ही टीमें विश्वकप की सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इस विश्वकप में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, ऐसे में आखिरी दो मैचों में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
श्रीलंका की बात करें तो 7 में से 5 मैचों में श्रीलंका को हार का मुंह देखना पड़ा है जबकि बांग्लादेश की टीम को 7 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर से श्रीलंका की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन जिस तरह से दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, वह दोनों ही टीमों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है और एक्यूआई स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 428 रन का स्कोर खड़ा किया था, जबकि पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने यहां 399 रन का स्कोर खड़ा किया था। लिहाजा इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए काफी मदद है। लेकिन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद करना सही नहीं होगा।
श्रीलंका संभावित 11
पाथुम निसांका, कशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा विक्रमवक्रमा, चारिथ असलांका, एंजलो मैथ्यूज, ड्युनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, कासुन रजिता, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मधुशंका
बांग्लादेश संभावित 11
लिटन दास, मेहदी हसन, नजुम होसेन शांतो, शाकिब अल हसन, मुश्तफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, तौहीद हृदय, मेंहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुश्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम












Click it and Unblock the Notifications