World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, AUS vs NZ और NED vs BAN
World Cup Mein Aaj Kiska Match Bangladesh vs Netherlands and Australia vs New Zealand: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 में आज शनिवार 28 अक्टूबर को दो अहम मैच है। आज ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा।
पहला मैच धर्मशाला में पहला मैच धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। सुबह10 बजे इसके लिए टॉस किया जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। जिसके लिए टॉस दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। कोलकाता में यह पहला मुकाबला होगा।

AUS vs NZ: जानिए ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच के बारे में?
- -आईसीसी विश्व कप 2023 में फॉर्म में चल रही दो टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप में आज कड़ा मुकाबला है।
- -टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
- -पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की और टॉप 4 में अपनी जगह बरकरार रखी है।
- ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 में, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कैप्टन) मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड हो सकते हैं।
- न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11 में, टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट हो सकते हैं।
NED vs BAN: जानिए नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश मैच के बारे में?
- -आईसीसी विश्व कप 2023 के 28वें मैच के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम तैयार है।
- -चोट के कारण दो मैचों के बाद बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में तस्कीन अहमद की वापसी होगी।
- -नीदरलैंड दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार को भूलकर बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहेगा जैसा कि उसने टूर्नामेंट में अन्य टीमों के खिलाफ किया है।
- बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11 में, तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।
- नीदरलैंड संभावित प्लेइंग 11 में, विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (सी, विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications