World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Afghanistan Vs Netherland
World Cup Mein Aaj Kiska Match Afghanistan Vs Netherland: विश्वकप में सेमीफाइनल की रेस अब दिलचस्प हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। लेकिन अभी भी भारत के अलावा बाकी की टीमों की सेमीफाइनल की तस्वीर अभी साफ नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज होने वाला मुकाबला काफी अहम है।
अफगानिस्तान की टीम ने इस विश्वकप में कई दिग्गज टीमों के मुकाबले कहीं अच्छा प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी है। अंक तालिका में 6 अंकों के साथ अफगानिस्तान छठे पायदान पर है। ऐसे में अगर अफगानिस्तान की टीम नीदरलैंड को हरा देती है तो वह सीधे अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच जाएगी।

लेकिन नीदरलैंड की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। नीदरलैंद की टीम ने भी इस विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराया है। ऐसे में अगर नीदरलैंड की टीम आज के मैच में जीत दर्ज करती है तो वह यह संदेश देने की कोशिश करेगी वह विश्वकप में सिर्फ औपचारिकता के लिए नहीं आई है बल्कि खुद को बतौर बेहतर टीम स्थापित करने आई है।
अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज का मुकाबला लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में विश्वकप का यह आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 311 रन का स्कोर खड़ा किया था और मैच में जीत भी दर्ज की थी। वहीं भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां 229 रन का स्कोर खड़ा किया और इसे डिफेंड भी कर लिया था।
अफगानिस्तान संभावित 11
विक्रमजीत सिंह, मैक् ओडॉाउड, मेस्ले बरेसी, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, बास डी लीड, साइब्रैंड इंगेलब्रेच, लोगन वैन ब्रीक, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीक्रेन
अफगानिस्तान संभावित 11
रहमतुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलिखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुकी
-
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications