World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta, वर्ल्ड कप में आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका

World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप के पहले प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका को बांग्लादेश ने आसानी से हरा दिया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पथुम निसांका और कुसल परेरा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की। कुसल परेरा 34 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। दूसरी तरफ कुसल मेंडिस 19 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

263 रन ही बना सकी श्रीलंका: पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका की टीम 263 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने भी 55 रनों की पारी खेली। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन में सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने का काम किया।

World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

बांग्लादेश की जबरदस्त बल्लेबाजी: 264 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कमाल की रही। तंजीद हसन तमीम और लिट्टन कुमार दास ने पहले विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। तंजीद हसन तमीम रनों बनाकर आउट हुए। वहीं लिट्टन कुमार दास ने भी 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों बांग्लादेश के लिए इस रन चेज को बेहद आसान बना दिया। मेहदी हसन मिराज के बल्ले से भी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी निकली।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंत।

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमार दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद , शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+