World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta, वर्ल्ड कप में आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड को इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी है। 389 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट खोकर 383 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों ही सलामी बल्लेबाज टीम को बेहतर शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।

रचिन रविंद्र ने जड़ा शतक: रचिन रविंद्र ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस विश्व कप में यह उनका दूसरा शतक रहा। उन्होंने लंबे समय तक अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को मैच में बनाए रखा। लेकिन 89 गेंदों में 116 रन बनाकर वह बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। रचिन रविंद्र ने अपनी पारी से सभी का दिल जीतने का काम किया।

World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर नहीं बना सके बड़ा स्कोर: डेवोन कॉन्वे औप विल यंग जल्द ही पवेलियन लौट गए। डेवोन कॉन्वे 17 गेंद में 28 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं विल यंग को भी जोश हेजलवुड ने आउट किया। विल यंग ने 37 गेंद में 32 रन बनाए। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका एडम जैम्पा ने दिया। जैम्पा की गेंद पर डेरिल मिचेल कैच आउट हो गए।

जानिए किसने बनाए कितने रन: डेरिल मिचेल ने 51 गेंदों में 54 रन बनाए। एडम जैम्पा ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को अपने जाल में फंसाया। टॉम लेथम 21 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स मैक्सवेल की गेंद पर मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रचिन रविंद्र 89 गेंदों में 116 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए। पैट कमिंस ने मैट हेनरी का विकेट झटकने का काम किया। मैट हेनरी 9 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत: टॉस हारकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने 19 ओवर में 175 रनों की साझेदारी निभाई। डेविड वार्नर 81 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की कैच आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 388 रन: हेड ने जड़ा शतक: वहीं दूसरी तरफ ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। हेड 109 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के इस मैच में वापसी कराई थी। उन्होंने 10 ओवर के अपने स्पेल में महज 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अंत के ओवर में ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान पेट कमिस ने रन बनाने का काम किया। मैक्सवेल ने 24 गेंद में 41 रन बनाए हैं। वही कमिंस ने 14 गेंद में 37 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 388 के स्कोर तक पहुंच पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+