'अभी भी सपना लग रहा है?', जेमिमा-मंधाना ने World Cup ट्रॉफी संग मनाया जश्न, तस्वीर वायरल
World Cup Jemimah and Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने का काम किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत का अहसास हर खिलाड़ी को होने में अभी कुछ दिन लगेंगे, लेकिन जश्न का दौर शुरू हो चुका है।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर भारत ने रचा इतिहास (World Cup Jemimah and Smriti Mandhana)
फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। 52 रनों की शानदार जीत के साथ भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो गया है। भारत की इस जीत में टीम के कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।

'विमेन इन ब्लू' के लिए आई शुभकामनाओं की बाढ़
इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर 'विमेन इन ब्लू' के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। वहीं टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रॉफी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह स्मृति मंधाना के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए थीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गुड मॉर्निंग वर्ल्ड।
जेमिमा रॉड्रिग्स ने शेयर की तस्वीर
एक दूसरी पोस्ट में जहां वह राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ थीं। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या हम अभी भी सपना देख रहे हैं? बता दें कि नवी मुंबई में यह जीत, सालों की निराशा और चूक के बाद आई है। शैफाली वर्मा इस जीत की सबसे बड़ी स्टार रहीं, जिन्होंने शानदार 87 रन बनाए और साथ ही दो अहम विकेट लेकर टीम की जीत की कहानी लिखी।
दीप्ति शर्मा ने 50 रन की संयमित पारी खेली और 5 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' का खिताब अपने नाम किया। जैसे ही हरमनप्रीत ने आखिरी कैच पकड़ा और खुशी से घुटनों के बल बैठ गईं।












Click it and Unblock the Notifications