IND vs SA Final से पहले फैंस ने सेट कर दिया मैच, टीम इंडिया की जीत के लिए किया ये अनोखा काम, देखें वीडियोज
South Africa vs India Final: आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने जा रहे वर्ल्ड कप पर टिकी हुई हैं। अमेरिका के बारबाडोस में दोनों देशों के बीच T20 का फाइनल मुकाबला होगा। इस फाइनल मैच को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
इस बीच पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। काशी और वाराणसी जैसे पवित्र धामों से कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आए हैं, जिन्हें देखकर आप बस इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरी शिद्दत से फैंस देश की जीत के लिए कामना कर रहे हैं।

वाराणसी में इकट्ठा हुए भक्त
उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी वाराणसी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस बारबाडोस में होने जा रहे मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन करते दिख रहे हैं। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि पंडित जी जीत के लिए मंत्रोच्चारण करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग हाथों में भारत का झंडा लिये बैठे हुए हैं।
कानपुर के मंदिर में हेलमेट लगाकर पहुंचे फैंस
दूसरी तरफ कानपुर में भी क्रिकेट फैंस मंदिर में हेलमेट लगाकर पहुंचे। सारे लोग यहां टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यहां भक्त हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, रोहित शर्मा का पोस्टर हाथ में थामे टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करते नजर आए।
माता रानी की पूजा अर्चना करते दिखे लोग
एक वीडियो प्रयागराज से भी सामने आया है, जिसमें क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के लिए माता रानी की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि भक्त यहां आरती कर रहे हैं और टीम इंडिया की जीत की कामना लिये हाथ जोड़े खड़े हैं।
आर्टिस्ट ने बनाया 6 फुट लंबा स्केच
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से भी एक क्लिप सामने आया है, जिसमें आर्टिस्ट जुहैब खान वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारत को चीयर करने के लिए कैप्टन रोहित शर्मा का स्केच बनाते दिखे।आर्टिस्ट ने इंडियन टीम के कैप्टन का 8 फुट लंबा स्केच तैयार किया, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।












Click it and Unblock the Notifications