IND vs AUS Final: पति मोहम्मद शमी को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगी हसीन जहां? जानिए क्यों हो रही चर्चाएं
World Cup final 2023, India vs Australia: रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास 12 साल बाद एक बार फिर से इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।
कमाल के फॉर्म में शमी: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआती चार मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी को हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया। टीम में आते ही मोहम्मद शमी ने भारतीय गेंदबाजी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया। मोहम्मद शमी की मौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी काफी खतरनाक दिखाई पड़ रही है।

ऑस्ट्रेलिया में शमी का खौफ: फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा भारतीय टीम के लिए अभी सबसे बड़े मैच विनर मोहम्मद शमी हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को मोहम्मद शमी से बचकर रहना होगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने माना कि मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी टीम ने एक रणनीति तैयार की है और वह फाइनल मुकाबले में उसी का पालन करेंगे।
मैच देखने आएगी हसीन जहां: अपने खेल के अलावा मोहम्मद शमी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां लगातार अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता हैं कि क्या हसीन जहां फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी को सपोर्ट करने स्टेडियम आएगी? सोशल मीडिया पर कई ऐसी चर्चाएं चल रही है जिसमें कहा जा रहा है की हसीन जहां मोहम्मद शमी को चीयर करने के लिए फाइनल मुकाबले में स्टेडियम में दिखाई दे सकती हैं।
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरी तरह से अफवाह है। हसीन जहां इससे पहले भी किसी भी मुकाबले में स्टेडियम में दिखाई नहीं दी है। ऐसे में वर्ल्ड कप फाइनल में मोहम्मद शमी को चीयर करने उनका आना बेहद मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications