World Cup में हरमनप्रीत कौर ने बिखेरा जलवा, मिताली राज को पछाड़कर रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड!

World Cup 2025 Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने लीजेंड मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए वनडे में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाली भारतीय महिलाओं की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि उन्होंने अपनी कप्तानी में पहले 50 ओवर के विश्व कप में भारत को लगातार दो जीत दिलाने के दौरान हासिल की है।

हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को पछाड़ा (World Cup 2025 Harmanpreet Kaur)

वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर वनडे में 63 कैचों के साथ मिताली राज (64 कैच) से सिर्फ एक कदम पीछे थीं। श्रीलंका के खिलाफ ओपनिंग मैच में विकेटकीपर अनुष्का संजीवीनी का मिड-विकेट पर कैच लपकने और फिर पाकिस्तान के खिलाफ सिदरा अमीन का कैच पकड़ने के साथ ही उन्होंने मिताली राज के कुल कैचों की संख्या को पार कर लिया है।

Harmanpreet Kaur 1

इस खास लिस्ट में शामिल हुईं भारतीय कप्तान

अब हरमनप्रीत कौर 65 कैचों के साथ झूलन गोस्वामी (69 कैच) के बाद वनडे में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। मिताली राज के संन्यास के बाद पहली बार विश्व कप में टीम का नेतृत्व कर रहीं हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से भले ही बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन उनकी कप्तानी और मैदान पर जोश ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

ऐसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन (DLS) से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पूरी तरह से बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर पराजित किया। पाकिस्तान पर जीत के बाद हरमनप्रीत ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी ज़ाहिर की। खासकर गेंदबाजों के प्रदर्शन से वह बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने क्रांति और रेणुका की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी गेंदबाजी शानदार थी। क्रांति ने बेहतरीन गेंदबाजी की और रेणुका ने उन्हें विकेट दिलाने में मदद की।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज़्यादा कैच

झूलन गोस्वामी: 69 कैच (204 मैच)
हरमनप्रीत कौर: 65 कैच (154 मैच)
मिताली राज: 64 कैच (232 मैच)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+