World Cup 2023: 'पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की बेइज्जती ना करवाओ', वसीम अकरम का फूटा गुस्सा
World Cup 2023 Wasim Akram: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अपने सात में से सात मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 302 रनों से श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इस मुकाबले में गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। श्रीलंका की पूरी टीम महज 55 रनों पर ऑल आउट हो गई।
हसन राजा का बेतुका बयान: दुनिया भर के दिग्गज जहां भारतीय तेज गेंदबाजों के इस परफॉर्मेंस को देखकर उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने भारतीय टीम पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान हसन राजा ने कहा था कि आईसीसी भारतीय गेंदबाजों को फेवर कर कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैच के बीच में गेंद चेंज कर दी जाती है। वह डीआरएस के मामले में भी भारत को अधिक फेवर कर रहे हैं।

फूटा वसीम अकरम का गुस्सा: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ए स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए वसीम अकरम ने कहा आप तो अपनी बेइज्जती करवा ही रहे हैं लेकिन पूरी दुनिया के सामने हमारी बेइज्जती क्यों करवा रहे हो? पहली बात तो स्टेडियम में अंपायर और रेफरी के पास बहुत सारे गेंद होते हैं और दोनों ही टीमों को गेंद चुनने का मौका दिया जाता है। दोनों ही टीम दो-दो गेंद चुनती है। जिस तरह की बातें हो रही है गेंद बदलने को लेकर वो होना नामुमकिन है।
शोएब मलिक ने भी लगाई फटकार: अकरम के अलावा शोएब मलिक ने भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन राजा को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब आप खुद बेहतर नहीं कर रहे होते हैं तो दूसरों की कामयाबी से जलते हैं और लोगों में इस तरह की भावना ही रहती है। यहां पर भारतीय टीम को अप्रिशिएट करने की जगह कुछ लोग उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। वह उनसे सीखने की बजाय यह उन पर आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications