PAK vs SA: क्या बाबर आजम को दिया गया गलत आउट? जानें किस वजह से हो गया हंगामा
PAK vs SA, Babar Azam: बाबर आज़म ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अच्छी बैटिंग की लेकिन फिफ्टी के बाद न जाने क्या हुआ कि वह आउट होकर चलते बने। उनके आउट का निर्णय तीसरे अम्पायर की तरफ से आया। मैदानी अम्पायर ने बाबर आज़म को आउट नहीं दिया था।
मामला पाकिस्तानी पारी के 28वें ओवर का है, जब बाबर आजम ने स्वीप खेलकर गेंदबाज पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। शम्सी की गेंद पर वह शॉट से चूक गए और कीपर ने कैच की अपील कर डाली। हालांकि मैदानी अम्पायर ने डी कॉक की अपील को सिरे से ख़ारिज कर दिया।

इसके बाद डी कॉक ने लगातार अपने कप्तान को रिव्यू लेने के लिए कहा और थर्ड अम्पायर के पास मामला भेज दिया गया। वहां से दिखा कि गेंद ग्लव्स के पास से निकलते समय हल्का टच हो रही थी। इस समय स्निकोमीटर पर कुछ दिखा और अम्पायर ने उनको आउट करार दिया।
अपने आउट को लेकर बाबर भी संतुष्ट नहीं दिखे। सोशल मीडिया पर फैन्स भी मां रहे थे कि यह आउट नहीं था लेकिन डी कॉक पूरी तरह से आश्वस्त थे कि कुछ जरुर लगा है। रिव्यू में यही दिखा गया और बाबर आजम की पैर 50 रनों के निजी स्कोर पर समाप्त हो गई।
बाबर आज़म के अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए साउद शकील ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टिककर बैटिंग करते हुए 52 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज खास नहीं कर पाए। पाकिस्तानी तेम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 270 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर चलती बनी।












Click it and Unblock the Notifications