World Cup 2023: रोहित शर्मा या विराट कोहली किसके बल्ले से निकलेंगे ज्यादा रन, सहवाग ने बताया नाम
World Cup 2023, Virender Sehwag on Rohit Sharma: भारतीय टीम को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद से भारतीय टीम बेसब्री के साथ ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत अहम मुकाबलों में जीत हासिल करने से चूक गई।
रोहित से होगी ट्रॉफी की उम्मीद: भारत के पास रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2023 का वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने का बेहतरीन मौका होगा। इससे पहले साल 2011 में भारत में वर्ल्ड कप का आय़ोजन किया गया था। जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी। साल 1983 के बाद भारत दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना था। भारत की कोशिश एक बार फिर 2011 के इतिहास को दोहराने की होगी।

सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी: 2023 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ी भविष्याणी कर दी है। वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक भारतीय पिचों को देखते हुए इस बार वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे अधिक रन निकल सकते हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि रोहित इस वर्ल्ड कप में बल्ले से भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
पिछला वर्ल्ड कप में किया था कमाल: रोहित शर्मा ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाया था। रोहित शर्मा ने साल 2019 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में उन्होंने 81 की औसत से 648 रन बनाए, जिसमें पांच शतक तक शामिल थे। भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा था। लेकिन टीम न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल मैच गंवाकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
इस वजह से रोहित बनाएंगे रन: सहवाग ने अपने बयान में कहा कि मुझे लगता है कि बहुत सारे सलामी बल्लेबाज हैं, क्योंकि भारत का विकेट अच्छा है, इसलिए सलामी बल्लेबाजों को अधिक मौके मिलेंगे। ऐसे में हर टीम के सलामी बल्लेबाजों के पास वर्ल्ड कप में स्कोर करने का मौका होगा। अगर किसी एक बल्लेबाज को चुनने की बात है तो मैं रोहित शर्मा के साथ जाना चाहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications