World Cup: कौन है सबसे ज्यादा मुश्किल गेंदबाज, विराट कोहली ने बता दिया नाम
Virat Kohli: दिग्गज बल्लेबाजों को भी कुछ गेंदबाजों के सामने परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने भी चुनौती देने वाले गेंदबाज का नाम लिया है। कोहली को भी एक गेंदबाज के सामने परेशानी हुई है।
शाहीन अफरीदी को इस समय सबसे चुनौती वाला गेंदबाज माना जाता है लेकिन विराट कोहली ने उनका नाम नहीं लिया है। कोहली ने हैरान करने वाला नाम लिया है क्योंकि वह एक स्पिन गेंदबाज है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली ने कहा कि आदिल राशिद काफी अंडररेटेड गेंदबाज हैं, इंग्लैंड के लिए वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वह एक चुनौती वाले गेंदबाज हैं, जिनके सामने मैं खेलने वाला हूं। गौरतलब है कि विराट कोहली ने अन्य किसी गेंदबाज का नाम नहीं लिया। भारत का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही होना है।
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए पांच मैचों में जीत दर्ज की है और अब छठा मैच इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। टीम इंडिया इसे जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी।
भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली ने एक शतक जमाया है। इसके अलवा वह कुछ मौकों पर शतक से चूके भी हैं। रोहित शर्मा ने भी एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली है।
इंग्लैंड के लिए अब तक इस वर्ल्ड कप में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। इंग्लिश टीम को पांच मैचों में से एक में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। बाकी चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ भी काम आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications