IND vs SL: सचिन से मिले गले और फिर तोड़ा उनका रिकॉर्ड, जानें कोहली ने कौन सा कीर्तिमान बनाया

Virat Kohli new record: वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग हुए कीर्तिमान भी तोड़ने का कम कर रहे हैं। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी एक कीर्तिमान अपने नाम किया है। वह सचिन को पीछे छोड़ने में सफल रहे हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में एक कैलेण्डर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर आते हैं। कोहली ने 8 बार वर्ष में 1000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। महान सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली ने पीछे छोड़ दिया है। उनसे आगे अब कोई नहीं है।

sachin and kohli

सचिन तेंदुलकर ने 7 बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या इससे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एशिया में खेलते हुए सबसे तेज 8000 वनडे रनों का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया। इस तरह पारी शुरू करते ही दो रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किये।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर से बी कोहली ने मुलाक़ात की। वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण कल ही किया गया था। तेंदुलकर से टीम इंडिया की मुलाकत हुई। कोहली उनके पास जाकर गले मिले। इसकी तस्वीर भी काफी ज्यादा वायरल हो गई। गले मिलने के कुछ ही देर बाद कोहली ने तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़कर खुद का नाम वहां स्थापित कर दिया।

कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई भी कर डाली। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद कोहली और गिल ने मिलकर मोर्चा सम्भालते हुए दूसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी कर डाली।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया। वह 13 बार ऐसा करने में सफल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने 21 बार 50 या इससे ज्यादा रन वर्ल्ड कप में बनाये हैं। तेंदुलकर ने 44 पारियां खेली थी। कोहली ने 33 पारियां खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+