IND vs AUS: विराट कोहली बने भारतीय टीम के संकटमोचक, तोड़ डाला सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड
World Cup 2023 Virat Kohli: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर भारत की मैच में वापसी कराई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। भारत ने महज दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 199 रन: ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 200 रनों की जरूरत थी। ऐसे में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत की तरफ से तीनों ही टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। विराट कोहली बड़े मैच के प्लेयर हैं, उन्होंने कई बार खुद को साबित किया है। एक बार फिर उन्होंने अपनी पारी खेलकर अपना दमखम दिखाया।

पाकिस्तान के खिलाफ किया था कमाल: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में विराट कोहली ने 31 पर 4 विकेट गिरने के बाद टीम को जीत दिलाई थी। विराट कोहली एक बार फिर टीम के लिए संकट मोचक बने हैं। विराट कोहली के साथ राहुल ने 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाकर भारत की मैच में वापसी कराई। इस दौरान विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड: विराट कोहली से पहले व्हाइट बॉल यानी सफेद गेंद के आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज था। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में विराट कोहली अब सचिन से आगे निकल गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications