World Cup 2023: विश्वकप की टीम में इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
World Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाने के बाद आज हर किसी की नजर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहि शर्मा पर होगी। आज दोपहर 1.30 बजे टीम इंडिया का विश्वकप के लिए ऐलान किया जाएगा। आज विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन होगा।
विश्वकप की मेजबानी इस बार बीसीसीआई कर रही है, लिहाजा बीसीसीआई एक मजबूत टीम को उतारना चाहेगी ताकि विश्व कप पर जीत दर्ज करके एक बार फिर से ऐतिहासिक पल का गवाह बन सके। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी पर कई सवाल खड़े हुए थे। ऐसे में खिलाड़ियों के चयन के दौरान टीम मैनेजमेंट हर पहलू पर विचार करेगा।

केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी होने जा रही है। केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हैं और एशिया कप के बाकी के मैचों में टीम का हिस्सा होंगे, जबकि निजी वजहों से नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहने वाले बुमराह अगले मैच में वापसी करने जा रहे हैं।
हालांकि एशिया कप के लिए जिस 17 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है उसमे से ही माना जा रहा है कि 15 सदस्यीय टीम का ऐलान विश्वकप के लिए किया जाएगा। शीर्ष क्रम में बदलाव की बात करें तो इसकी गुंजाईश बहुत कम है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन के नाम लगभग तय हैं।
संजू सैमसन
संजू सैमसन यूं तो एशिया कप की टीम में शामिल हैं लेकिन उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज के दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। लिहाजा उन्हें टीम से बाहर रखा जा सकता है। उनकी जगह सूर्य कुमार यादव को टीम में जगह मिल सकती है। जिस तरह से टी-20 फॉर्मेट में सूर्या ने जबरदस्त खेल दिखाया है उससे उन्होनमे चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है।
युजवेंद्र चहल
चहल को टीम में जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि भारत के पासे रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, का विकल्प पहले से मौजूद है। साथ ही अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि वह गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा
टीम में तेज गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी पहले से मौजूद हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी का बेहतरीन विकल्प हैं और दोनों बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। लिहाजा प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। वहीं तिलक वर्मा के नाम पर चर्चा हो सकती है लेकिन उन्हें शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव की जगह चुनना मुश्किल नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications