World Cup 2023: 'ऑर्डर मेरे को नहीं स्विगी को दे भाई', सूर्यकुमार ने फैन को आखिर क्यों कहा ऐसा
World Cup 2023 Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के वनडे वर्ल्ड कप टीम में सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है। भारत ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव को किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। सूर्यकुमार यादव आने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक: सूर्यकुमार यादव का वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने अपने बल्ले से कमल किया था। मिडिल ऑर्डर में आकर सूर्यकुमार यादव किसी भी टीम के खिलाफ बड़ी-बड़ी पारी खेल सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की यह खासियत उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग बनाता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है।

सूर्यकुमार का वीडियो वायरल: सूर्यकुमार यादव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव कुछ खाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जिसको पोस्ट करते हुए एक फैन ने उनसे सवाल पूछ लिया, सूर्या भाई क्या खाते रहते हो जाकर मैदान पर चौके-छक्के मारो। इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऑर्डर मेरे को नहीं भाई स्विगी पर दो। सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार को मौका मिलना मुश्किल: भारतीय टीम वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। ऐसे में भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में शायद ही किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए। अगर भारतीय टीम इसी तरीके से अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखती है तो सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप में मौका मिलना बहुत मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। सूर्यकुमार यादव नंबर 7 पर आकर कई बार गेम चेंजर की भूमिका निभा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications