World Cup 2023: सूर्यकुमार यादव ऐसे चमके कि सोच में पड़ गए रोहित-द्रविड़! अब आगे क्या होगा?

World Cup 2023 Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में जीत हासिल कर ली है। कुछ समय पहले तक सूर्यकुमार यादव को वनडे फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं कहा जा रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में उन्हें रखने की मांग की जा रही है। सूर्य़ कुमार यादव ने दोनों ही वनडे मैचों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

टीम के लिए जरूरी खिलाड़ी सूर्यकुमार: इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कई बेहतरीन शॉट लगाने का काम भी किया। सूर्यकुमार ने कैमरुन ग्रीन के एक ही ओवर में चार छक्के जड़कर सभी का दिल जीत लिया। सूर्या ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़कर वनडे क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ दी है। सूर्यकुमार यादव अब भारतीय वर्ल्ड कप टीम के लिए बेहद जरूरी खिलाड़ी बन गए हैं।

Suryakumar Yadav 1

रोहित-द्रविड़ की बढ़ी मुश्किलें: सूर्यकुमार यादव गेम चेंजर हैं इसमें किसी को कोई शक नहीं है। लेकिन वर्ल्ड कप की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव के लिए जगह बनती हुई नजर नहीं आ रही है। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या की मौजूदगी में सूर्या को बाहर ही बैठना पड़ सकता है। लेकिन जिस तरह की परफॉर्मेंस सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाया है उसे देखकर कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा भी सच में पड़ गए होंगे। सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना अब काफी मुश्किल भरा काम साबित हो सकता है।

24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक: सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने इतने कम गेंदों में अर्धशतक नहीं बनाया था, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है जो अब सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम कर लिया है। सूर्य कुमार यादव ने दूसरे वनडे मैच में 37 गेंद में 72 रन बनाकर टीम को 399 रन तक पहुंचाने का काम किया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+