AUS vs SL: श्रीलंका की टीम हुई मामूली स्कोर पर ढेर, एडम जैम्पा की घातक गेंदबाजी
Australia vs Sri Lanka:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई। लखनऊ में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंकाई टीम महज 209 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। एडम जैम्पा ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका और कुसल परेरा ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी। 125 रनों के कुल स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट निसंका के रूप में गिरा लेकिन तब तक वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। वह 61 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कुसल मेंडिस और समर विक्रम टिक नहीं पाए. दोनों क्रमशः 9 तथा 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा कुसल परेरा भी 78 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच मैदान पर एक बार बारिश का साया भी देखने को मिला।
कुछ देर मैच रुका रहा लेकिन बाद में फिर से शुरू हो गया और श्रीलंका के अहम बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा 7 रन बनाकर आउट हुए उनके अलावा चमिका करुणारत्ने और वेलालगे भी आउट हो गए। अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई।
निचले कम के बल्लेबाज भी एक के बाद एक आउट होते चले गए और श्रीलंकाई टीम की स्थिति खराब हो गई। मुश्किल से टीम 200 का आंकड़ा हासिल कर पाई। अंततः श्रीलंकाई पारी 209 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। एडम जैम्पा ने खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट हासिल किये।
मिचेल स्टार्क अरु पैट कमिंस ने भी धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किये। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों ने कसावट भरी गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को ढेर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications